लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : ब्रिटेन से इंदौर लौटे 33 यात्री स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखे गए

By भाषा | Updated: December 23, 2020 13:48 IST

Open in App

इंदौर, 23 दिसंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बीच इस मुल्क से पिछले एक पखवाड़े में इंदौर लौटे 33 यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में रखा है। विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महामारी की रोकथाम के लिए जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "सरकार से हमें इंदौर के ऐसे 33 लोगों की सूची मिली है जो पखवाड़े भर में ब्रिटेन से लौटे हैं। उनसे कहा गया है कि इंदौर आगमन के बाद 15 दिनों तक वे अपने घर में पृथक-वास में रहें।"

उन्होंने बताया, "इन यात्रियों की सेहत पर हमारी निगाह बनी हुई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत इनके नमूने लेकर आरटी-पीसीआर पद्धति से कोविड-19 की जांच भी कराई जा रही है।"

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 22 दिसंबर तक महामारी के कुल 52,660 मरीज मिले हैं। इनमें से 847 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया