लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : अरुणाचल प्रदेश में 319, पुडेचरी में 81 और अंडमान में एक नया मामला

By भाषा | Updated: August 5, 2021 13:37 IST

Open in App

ईटानगर/पुडुचेरी/ पोर्ट ब्लेयर, पांच अगस्त अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 319 मामले सामने आए, वहीं पुडेचरी में 81 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एक नया मामला सामने आया है। संबंधित राज्यों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली।

अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 319 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,203 हो गई। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 236 हो गई। राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा 99 नए मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स रीजन से सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब 3,337 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं 332 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 45,630 हो गई।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 8,68,147 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 81 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,21,333 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग निदेशक ने बताया कि पुडुचेरी में 62, माहे में 12, कराइकल में छह और यानम से एक नया मामला सामने आया है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,798 है। यहां 888 मरीजों का उपचार चल रहा है। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 7.22 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का एक नया मामला सामने आया और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,541 हो गई। अधिकारी ने बताया कि तीन और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,408 हो गई।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। अब तक यहां 3,00,146 लाभार्थियों को टीके की खुराक मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos