लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : गौतम बुद्ध नगर में मृतकों की संख्या 300 और गाजियाबाद में 317 हुई

By भाषा | Updated: May 9, 2021 00:17 IST

Open in App

नोएडा/गाजियाबाद, आठ मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 307 हो गई जबकि पड़ोसी गाजियाबाद में आठ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 317 तक पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली से सटे इन दोनों जिलों में कोविड से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 624 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार गौतमबुद्धनगर में संक्रमण के 1,188 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 51,767 हो गई है। जिले में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,545 है।

गाजियाबाद में 564 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 46,711 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 6,134 है।

इस बीच, गाजियाबाद में एक अस्पताल में रोगी की शिकायत के बाद छापेमारी की गई। रोगी का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उसे अस्पताल के मेडिकल स्टोर से रेमडेसिविर दवा खरीदने को मजबूर किया।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि एकीकृत कोविड नियंत्रण कक्ष और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने अलोकी अस्पताल में छापा मारा और कई अनियमितताएं पाईं। उसने अस्पताल के मेडिकल स्टोर के रिकॉर्ड की जांच कर रेमेडिसविर के वितरण का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos