लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : मप्र के सैन्य छावनी क्षेत्र में एक साथ 30 लोग संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: September 24, 2021 15:26 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 24 सितंबर इंदौर जिले के महू कस्बे स्थित सैन्य छावनी क्षेत्र में एक साथ 30 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिले में लम्बे वक्त बाद इस तादाद में महामारी के नये मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान महू के सैन्य छावनी क्षेत्र में एक साथ 30 लोग कोविड-19 की जद में पाए गए हैं।

उन्होंने बताया, "इन लोगों में हालांकि महामारी के लक्षण नहीं हैं। लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें महू के सैन्य अस्पताल में अलग रखकर इलाज किया जा रहा है और उनकी सेहत पर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है।"

मालाकार ने संक्रमितों की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बगैर बताया कि कोविड-19 की जद में आए सभी 30 लोग महामारी रोधी टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं और वे पिछले दिनों अलग-अलग राज्यों से महू पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान इंदौर जिले में कोविड-19 के 32 नये मरीज मिले हैं जिनमें महू सैन्य क्षेत्र के 30 लोग शामिल हैं।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा है। हालांकि, टीकाकरण में इजाफे के साथ ही महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के कारण जिले में नये संक्रमितों की तादाद बेहद कम रह गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,53,140 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू