लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 :असम में 270 नए मामले, मिजोरम सरकार ने घर पर भी मास्क पहनने को कहा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 00:56 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर असम में सोमवार को 270 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से महामारी के मामले बढ़कर 6,05,239 हो गए जबकि पांच मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,931 पर पहुंच गयी।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,647 है जबकि 5,95,314 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

वहीं, नगालैंड में सोमवार को संक्रमण के 24 नए मामले आए जिससे राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या 31,473 हो गयी। किसी मरीज की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 671 पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में 24 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हुए। पूर्वोत्तर राज्य में अभी 257 मरीज इस बीमारी का उपचार करा रहे हैं।

इस बीच, मिजोरम सरकार ने लोगों को कोविड-19 संक्रमण से अपने आप को बचाने के लिए मास्क पहनने की महत्ता के बारे में जागरूक करने के वास्ते सोमवार को 10 दिवसीय ‘‘मास्क अभियान’’ शुरू किया। इस अभियान के दौरान लोगों से घर पर भी केवल भोजन करने के अलावा हर समय मास्क पहनने और परिवार के सदस्यों के एक साथ बैठकर भोजन न करने को कहा जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आर लालथंगलियाना ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और मृत्यु दर भी बढ़ रही है। राज्य में सेामवार को कोविड-19 के 307 नए मामले आए और चार मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया