लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: बीड़ के एक अस्पताल में 27 वेंटिलेटर काम नहीं कर रहे

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:52 IST

Open in App

औरंगाबाद, एक अप्रैल महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच बीड़ जिले के अंबाजोगाई के एक सरकारी चिकित्सा कॉलेज सह अस्पताल में कम से कम 27 वेंटिलेटर काम नहीं कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि स्वामी रामानंद तीर्थ मेडिकल कॉलेज ने अतिरिक्त वेंटिलेटर खरीदने का निर्णय लिया है और जिले के लोखंडी सावरगांव में स्थित एक कोविड-19 केंद्र से 10 और उपकरण लेने का निर्णय लिया है। बयान में बताया गया कि यह कॉलेज सह अस्पताल कोविड-19 मरीजों का इलाज केंद्र है तथा यहां अन्य बीमारियों का भी इलाज होता है।

उन्होंने बताया, ‘‘अस्पताल में 76 वेंटिलेटर हैं, जिनमें से 20 गैर कोविड-19 मरीजों के लिए है और 27 काम नहीं कर रहे हैं।’’

स्वामी रामानंद तीर्थ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर शिवाजी सुक्रे ने बताया कि जिले के गार्जियन मंत्री धनंजय मुंडे को वेंटिलेटरों की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है और उन्होंने मदद की प्रतिबद्धता जताई है।

उन्होंने बताया कि अगले आठ दिन में कम से कम 15 नए वेंटिलेटरों की खरीद होगी तथा 10 और उपकरण लोखंडी सावरगांव से ली जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और मरीजों का इलाज इससे प्रभावित नहीं हुआ है। अस्पताल में फिलहाल 89 कोविड-19 मरीजों का उपचार चल रहा है और इनमें से 21 आईसीयू में भर्ती हैं, 13 वेंटिलेटर पर और 27 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

बीड़ में बुधवार को कम से कम 325 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल