लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में संक्रमण के 26,624 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: December 20, 2020 12:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,00,31,223 हो गई है, जिनमें से 95.80 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं और संक्रमण के बाद लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 95.51 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण 341 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,45,477 हो गई है।

देश में 95,80,402 लोग संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर 95.51 प्रतिशत हो गई है जबकि इस संक्रमण के कारण मृत्युदर 1.45 प्रतिशत पर बनी हुई है।

उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या लगातार 14वें दिन चार लाख से नीचे है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 3,05,344 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.04 प्रतिशत है।

सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई थी, जो 23 अगस्त को बढ़कर 30 लाख और पांच सितंबर को 40 से अधिक लाख हो गई।

आंकड़ों के अनुसार 16 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गई। यह संख्या 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार पहुंच गई।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 19 दिसंबर तक कुल 16,11,98,195 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें 11,07,681 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 341 लोगों की मौत हुई है, जिनमें में महाराष्ट्र में 74, पश्चिम बंगाल में 43, दिल्ली में 32, केरल में 29 और उत्तर प्रदेश में 23 लोगों की मौत हुई।

देशभर में इस संक्रमण से अब तक कुल 1,45,477 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 48,648, कर्नाटक में 12,004, तमिलनाडु में 11,968, दिल्ली में 10,251, पश्चिम बंगाल में 9,320, उत्तर प्रदेश में 8,177, आंध्र प्रदेश में 7,074 और पंजाब में 5,189 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल