लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : हिमाचल में 261 नए मामले, जम्मू-कश्मीर में 70 नए मरीज

By भाषा | Updated: October 27, 2021 23:59 IST

Open in App

श्रीनगर/शिमला, 27 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के 70 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,31,865 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से कुल मृतक संख्या 4,431 पर स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र से छह, जबकि कश्मीर क्षेत्र से संक्रमण के 64 नए मामले सामने आए। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 49 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि कुपवाड़ा जिले में चार नए मामले सामने आए।

केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 838 हो गयी है, जबकि अब तक 3,26,596 लोग इस वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के 49 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 261 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,23,406 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 3,725 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस दौरान कांगड़ा और शिमला जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 48 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,17,693 हो गयी है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 1,972 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब