कोविड-19: कर्नाटक में 25,311 नए मामले आए, 57,333 ठीक हुए, 529 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:10 IST2021-05-24T22:10:27+5:302021-05-24T22:10:27+5:30

Kovid-19: 25,311 new cases occurred in Karnataka, 57,333 cured, 529 deaths occurred | कोविड-19: कर्नाटक में 25,311 नए मामले आए, 57,333 ठीक हुए, 529 मौतें हुईं

कोविड-19: कर्नाटक में 25,311 नए मामले आए, 57,333 ठीक हुए, 529 मौतें हुईं

बेंगलुरु, 24 मई कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमण के नए मामलों की संख्या से अधिक रहने की प्रवृत्ति जारी है, क्योंकि राज्य में सोमवार को 57,333 लोग बीमारी से ठीक हुए और 25,311 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में आज संक्रमण से 529 और मौतें हुईं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 25,811 हो गयी, जबकि राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 24,50,215 है।

आज सामने आए नए मामलों में से, 5,701 बेंगलुरु शहरी से हैं, जबकि शहर में 34,378 लोग ठीक हुए हैं और 297 मौतें हुईं।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि 24 मई की शाम तक, राज्य में कुल मिलाकर 24,50,215 कोविड​​-19 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें 25,811 मौतें शामिल हैं और 19,83,948 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 4,40,435 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: 25,311 new cases occurred in Karnataka, 57,333 cured, 529 deaths occurred

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे