लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः जम्मू-कश्मीर में 250 नए मामले सामने आए, महाराष्ट्र में 93 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 23, 2020 21:32 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 दिसंबर कोविड-19 के बुधवार को जम्मू-कश्मीर में 250 और महाराष्ट्र में 3913 नए मामले सामने आए।

अधिकारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 250 नए मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,19,053 हो गई। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,853 हो गई।

केंद्रशासित प्रदेश में 115 नए मामले कश्मीर से जबकि जम्मू संभाग से 135 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब 3,555 लोगों का उपचार चल रहा है और कुल 1,13,645 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,913 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,06,371 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होने बताया कि राज्य में दिन में 93 लोगों की मौत हुई जिससे यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 48,969 हो गई। वहीं 7,620 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 18,01,700 हो गई। अब राज्य में 54,573 मरीजों का उपचार चल रहा है। मुंबई शहर से संक्रमण के 745 नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व7 सिस्टर्स को भारत से अलग कर देंगे: बांग्लादेश नेता की गीदड़ भभकी, असम के सीएम ने भी दिया करारा जवाब, VIDEO

क्रिकेटIPL 2026 Auction: कौन हैं औकिब नबी डार ? जम्मू और कश्मीर के ऑलराउंडर जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने ₹8.40 करोड़ में खरीदा

क्रिकेटIPL 2026 Auction: कौन हैं 14.20 करोड़ में बिके कार्तिक शर्मा, CSK ने अनकैप्ड स्टार पर लगाया बड़ा दांव

क्राइम अलर्टविवाहिता से शादी की?, प्रेमी संदीप के माता-पिता और चार बहन ने मिलकर प्रेमिका ममता को काट डाला, खून से लथपथ शव और पास ही कुल्हाड़ी बरामद

क्रिकेटIPL Auction 2026: नीलामी में आज बिकने वाले 5 टॉप सबसे महंगे खिलाड़ी, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतआतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान अमजिद अली, पुलिस ने शहादत को किया सलाम