लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिग्गज कलाकारों की कमाई में 25 प्रतिशत की कमी

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:04 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त दुनिया का ऐसा कोई व्यवसाय नहीं है जिस पर कोविड-19 महामारी का असर नहीं हुआ हो, सभी की आय प्रभावित हुई है और देश के शीर्ष कलाकार भी इससे अछूते नहीं हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 के दौरान भारत के दिग्गज कलाकारों की कलाकृतियों की बिक्री में 25 प्रतिशत तक की कमी आई थी। महामारी के दौरान कलाकारों का कारोबार घटकर 81.28 करोड़ रुपये रह गया था।

लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के मूर्तिकार अनीश कपूर ने अपनी 65 कृतियां बेचकर 20.64 करोड़ रुपये की आय के साथ हुरुन इंडिया आर्ट 2021 की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वह लगातार तीन वर्षों से सबसे अधिक कमाई करने वाले कलाकारों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। 2019 के मुकाबले 2020 में उनकी कमाई में 54 प्रतिशत तक की कमी आई है। यह सूची भारत में जन्में अथवा रहने वाले उन 50 जीवित कलाकारों की है, जिनसे संबंधित आंकड़े आर्टप्राइस डॉट कॉम वेबसाइट पर साझा किए गए हैं।

महामारी से प्रभावित 2020 में सबसे अधिक कीमत में बिकने वाली कलाकृति 'द सीशोर' रही, जिसे कोलकाला में रहने वाली अर्पिता सिंह ने बनाया था। यह कलाकृति 5.28 करोड़ रुपये में बिकी जबकि अनीश कपूर की कलाकृति 'सांस्न टिलटर' 4.54 करोड़ रुपये में बिकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह