लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कर्नाटक में संक्रमण के 2,298 नए मामले आए सामने, 12 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 24, 2021 22:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 मार्च कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,298 नए मामले सामने आए तथा 12 और संक्रमित लोगों की मौत हो गई।

राज्य में यह लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना वायरस संक्रमण के 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलिटेन में बताया कि राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9,75,955 और कुल मृतक संख्या 12,461 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 2,010 मामले सामने आए थे।

राज्य में संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 2,06,74,133 से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से बुधवार को 1,08,013 नमूनों की जांच की गई।

बेंगलुरु शहरी में बुधवार को 1,398 मामले सामने आए।

राज्य में बुधवार को 995 मरीज ठीक हुए और इसी के साथ संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,46,589 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार, 16,886 उपचाराधीन मामलों में से 16,743 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है, जबकि 143 मरीज आईसीयू में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान