लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिल्ली में 22,701 निषिद्ध क्षेत्र

By भाषा | Updated: May 29, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई राष्ट्रीय राजधानी में कुल 22,701 निषिद्ध क्षेत्र हैं, जिनमें से मध्य दिल्ली में सबसे अधिक 6,523 रेड जोन हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 27 अप्रैल को 31,570 निषिद्ध जोन थे और अब कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद बृहस्पतिवार तक यह संख्या 22,701 रह गई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 900 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि नए मामलों में गिरावट जारी रहने की सूरत में दिल्ली में और अधिक गतिविधियों को बहाल करने की अनुमति दी जाएगी।

दिल्ली में लगातार चौथे दिन संक्रमण के मामले 1500 से कम रहे।

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य दिल्ली में सबसे अधिक 6,523 निषिद्ध जोन हैं जोकि कुल जोन का करीब 29 फीसदी है। इसी तरह, नई दिल्ली में 4,229, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 2,313, दक्षिण दिल्ली में 2,308 और उत्तरी दिल्ली में 1,848, पूर्वी दिल्ली में 197, शाहदरा में 262 और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 326 निषिद्ध जोन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos