लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : भारत में उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा कुल मामलों का 2.16 प्रतिशत

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आ रही कमी के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,25,449 है और यह आंकड़ा महामारी के कुल मामलों का केवल 2.16 प्रतिशत है।

इसने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में महामारी के केवल 18,139 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 20,539 मरीज घातक विषाणु को शिकस्त देकर ठीक हुए हैं जिससे उपचाराधीन मामलों के आंकड़ों में 2,634 की कमी आई है।

मंत्रालय ने कहा कि महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और अब तक कुल 1,00,37,398 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसने कहा कि ठीक होने के नए मामलों में से 79.96 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,639 लोग ठीक हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,350 तथा पश्चिम बंगाल में 1,295 लोग ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में से 81.22 प्रतिशत मामले दस राज्यों से हैं।

केरल में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामलों का सामने आना जारी है और राज्य में एक दिन में 5,051 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,729 और छत्तीसगढ़ में 1,010 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में महामारी के चलते 234 लोगों की मौत हुई है। मौत के इन मामलों में से 76.50 प्रतिशत मामले आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

इसने कहा कि भारत में प्रति दस लाख की आबादी में इस बीमारी से मौत का आंकड़ा 109 का है। 18 राज्यों और केंद्रशाासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से कम हैं।

वहीं, 17 अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं।

दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी में मौत का आंकड़ा सर्वाधिक 569 का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं