लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पंजाब में और 20 लोगों की मौत, 444 नए मामले

By भाषा | Updated: December 18, 2020 22:37 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 दिसंबर पंजाब में कोविड-19 से और 20 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में शुक्रवार तक महामारी से मरने वालों की संख्या 5,170 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, 444 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 1,62,270 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उसके अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जालंधर में पांच, लुधियाना और होशियारपुर में चार-चार, मोहाली मे तीन, रुपनगर में दो और बठिंडा तथा पटियाला में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य में 5,981 लोगों का उपचार चल रहा है।

ताजा मामलों में मोहाली में 94, जालंधर में 81 और लुधियाना में 75 नए मामले आए हैं।

पंजाब हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में शुक्रवार को संक्रमण के 74 नए मामले आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है।

शहर में अभी तक कुल 18,979 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 305 लोगों की मौत हुई है। केन्द्र शासित प्रदेश में 535 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे