लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में 320 मरीजों के लिए रेलवे के 20 देखभाल कोच तैयार

By भाषा | Updated: April 26, 2021 14:38 IST

Open in App

इंदौर, 26 अप्रैल मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले के अस्पतालों में बिस्तरों की कमी दूर करने के लिए पश्चिम रेलवे आगे आया है। रेलवे ने 20 कोविड देखभाल कोच तैयार रखे हैं जिनमें 320 मरीजों को भर्ती किया जा सकता है।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, "हमने इंदौर जिले के टीही रेलवे स्टेशन पर 20 कोविड देखभाल कोच तैयार रखे हैं। इन कोचों में महामारी के हल्के और मध्यम लक्षणों वाले कुल 320 मरीजों को भर्ती किया जा सकता है।"

जयंत ने बताया कि इन कोचों में ऑक्सीजन सिलेंडरों की भी व्यवस्था है। इसके अलावा, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के बैठने के लिए अलग कोच तैयार रखा गया है।

वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कोचों में कोविड देखभाल केंद्र शुरू करने के लिए जिला प्रशासन से रेलवे की बातचीत जारी है।

उन्होंने बताया, "पहले दौर में प्रशासन की हमसे दो कोविड देखभाल कोच लेने की योजना है। हालांकि, अभी तय नहीं है कि ये कोच इंदौर जिले में कहां खड़े किए जाएंगे।"

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,03,592 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,106 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल