लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में 41 दिनों में सबसे कम 1,96,427 नए मामले

By भाषा | Updated: May 25, 2021 11:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई भारत में 41 दिनों बाद 24 घंटे में कोविड-19 के दो लाख से कम 1,96,427 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,69,48,874 हो गई।

इससे पहले 14 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के 1,84,372 नए मामले सामने आए थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 3,511 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,07,231 हो गई। देश में 21 दिन बाद मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 25,86,782 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 9.60 प्रतिशत है। देश में कुल 2,40,54,861 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 89.26 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार गए। वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 24 मई तक कुल 33,25,94,176 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 20,58,112 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 3,511 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें महाराष्ट्र के 592, कर्नाटक के 529, तमिलनाडु के 404, दिल्ली के 207, केरल के 196, पंजाब के 187, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के 153-153, उत्तराखंड के 122 और राजस्थान के 103 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक संक्रमण से 3,07,231 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 89,212, कर्नाटक के 25,811, दिल्ली के 23,409, तमिलनाडु के 20,872, उत्तर प्रदेश के 19,362, पश्चिम बंगाल के 14,517, पंजाब के 13,468 और छत्तीसगढ़ के 12,646 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव