लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में संक्रमण के 18,855 नए मामले आए सामने, 163 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 29, 2021 10:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,855  नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,20,048 हो गई है। इनमें से 1,03,94,352 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 96.96 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 163 और लोगों की मौत हो जाने के बाद संक्रमण से मतृकों की संख्या बढ़कर 1,54,010 हो गई है।

उसने बताया कि संक्रमित होने के बाद अब तक 1,03,94,352 लोग ठीक हो गए हैं और इसी के साथ संक्रमितों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 96.96 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.44 प्रतिशत बनी हुई है।

देश में लगातार 10 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,71,686 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.60 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अभी तक 19,50,81,079 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,42,306  नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?