लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में संक्रमण के 18,855 नए मामले आए सामने, 163 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 29, 2021 12:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,855  नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,20,048 हो गई है।

संक्रमितों में से 1,03,94,352 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 96.96 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 163 और लोगों की मौत हो जाने के बाद संक्रमण से मतृकों की संख्या बढ़कर 1,54,010 हो गई है।

उसने बताया कि संक्रमित होने के बाद अब तक 1,03,94,352 लोग ठीक हो गए हैं और इसी के साथ संक्रमितों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 96.96 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.44 प्रतिशत बनी हुई है।

देश में लगातार 10 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,71,686 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.60 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अभी तक 19,50,81,079 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,42,306  नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 163 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 50, छत्तीसगढ़ में 35, केरल में 19, पंजाब और पश्चिम बंगाल में नौ-नौ, दिल्ली, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से छह-छह लोगों की मौत हुई।

संक्रमण से अब तक 1,54,010 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 50,944 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद तमिलनाडु (12,339), कर्नाटक (12,209), दिल्ली (10,835), पश्चिम बंगाल (10,148), उत्तर प्रदेश (8,642) और आंध्र प्रदेश (7,152) में सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों