लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: तेलंगाना में संक्रमण के 186 नए मामले सामने आए, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 30, 2021 11:25 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 जनवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 186 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2.94 लाख से अधिक हो गई है।

वहीं, दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,598 हो गई है।

सरकारी बुलेटिन में 29 जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए शनिवार को बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 34 नए मामले सामने आए। इसके बाद रंगारेड्डी और करीमनगर में क्रमश: 12 और 11 नए मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,94,306 हो गयी है, जिनमें से 2,90,354 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 2,354 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में अब तक 78.23 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से शुक्रवार को 33,088 नमूनों की जांच की गई।

राज्य में मृत्यु दर 0.54 फीसदी है, जबकि यह राष्ट्रीय स्तर पर 1.44 प्रतिशत है। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.59 फीसदी है, जो राष्ट्रीय स्तर पर 96.9 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह