लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कर्नाटक में 1,826 नए मामले, मेघालय में कुल मामले 70 हजार के पार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:53 IST

Open in App

बेंगलुरु/शिलांग, 11 अगस्त कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,826 नए मामले सामने आए तथा इसी दौरान पूर्वोतर के राज्य मेघालय में संक्रमण के कुल मामले 70 हजार से ज्यादा हो गए। केरल की सीमा से लगने वाले कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में लगातार सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कर्नाटक में 1,826 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 से 33 और मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद कुल मामले बढ़कर 29,22,875 हो गए तथा मृतकों की संख्या 36,881 पर पहुंच गई।

दक्षिण कन्नड़ जिले में 422 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक 28,63,117 लोग ठीक हो चुके हैं तथा वर्तमान में 22,851 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, मेघालय में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 463 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 70,232 हो गए।

राज्य में कोविड-19 से दस और मरीजों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 1,195 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ अमन वार ने बताया कि अब तक मेघालय में 64,541 लोग ठीक हो चुके हैं तथा 4,496 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू