लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: देश में 1,76,498 लोगों का चल रहा है इलाज : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी देश में पिछले 20 दिनों से संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के सामने आए नए मामलों से अधिक है। वहीं देश में अभी 1,76,498 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है ,जो कुल मामलों का 1.65 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 13,320 लोगों के ठीक होने के बाद देश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,59,305 हो गई। इस अवधि में कोविड-19 के 12,689 नए मामले भी सामने आए।

मंत्रालय ने कहा,‘‘ पिछले सात दिनों में 10 लाख की आबादी पर रोजाना 69 मामले ही सामने आ रहे हैं, जो सबसे कम है।’’

मंत्रालय के अनुसार केन्द्र की परीक्षण, संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने, इलाज की बेहतर तकनीक वाली सक्रिय रणनीति की वजह से यह संभव हो पाया है।

इसके साथ ही, 27 जनवरी तक 20,29,480 लोगों को देशभर में कोविड-19 के टीके लग चुके थे। पिछले 24 घंटे में 194 सत्र में 5,671 टीके लगाए गए। देश में टीके लगाने के लिए अभी तक 36,572 सत्रों का आयोजन हुआ है।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए 84.52 प्रतिशत लोग नौ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे। केरल में सबसे अधिक 5,290 लोग संक्रमण मुक्त हुए। वहीं महाराष्ट्र में 2,106 और कर्नाटक में 738 लोग ठीक हुए।

वहीं, कोविड-19 के 84 प्रतिशत से अधिक मामले सात राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों से थे। केरल में सबसे अधिक 6,293 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,405 और कर्नाटक में 529 नए मामले सामने आए।

इस अवधि में वायरस से मौत के 83.94 प्रतिशत मामले सात राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों से ही थे। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 47, केरल में 19 और छत्तीसगढ़ में 14 लोागें की मौत इस दौरान वायरस से हुई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ भारत में पिछले सात दिनों से 10 लाख की आबादी पर एक व्यक्ति की मौत हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग