लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पुडुचेरी में 1,702, अरुणाचल में 360 और मिजोरम में 296 नए मामले

By भाषा | Updated: May 21, 2021 12:42 IST

Open in App

पुडुचेरी/आइजोल/ईटानगर, 21 मई पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,702 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93,167 हो गई। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 360 और मिजोरम में 296 नए मामले सामने आने के बाद दोनों राज्यों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर क्रमश: 23,159 और 9,740 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी में संक्रमण से 26 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,295 हो गई। इस अवधि में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और यहां मृतक संख्या क्रमश: 89 और 30 बनी है।

पुडुचेरी के स्वाथ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कुल 73,936 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 17,936 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश के राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. एल जम्पा ने बताया कि राज्य में 20,339 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 2,731 लोगों का अब भी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

मिजोरम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में 2,303 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 7,407 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos