लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कर्नाटक में 1,639 नए मामले, 36 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:06 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 जुलाई कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 1,639 नए मामले सामने आए और 36 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक हुए कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,88,341 हो गई और मरने वालों की संख्या 36,262 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

दिन में 2,214 को अस्पतालों से छुट्टी मिली, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 28,26,411 हो गई।

बेंगलुरु शहर में 419 नए मामले आए, जब 963 मरीज ठीक हुए और सात मौतें हुईं।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25,645 है।

राज्य में कुल मिलाकर अब तक 3,72,85,851 नमूनों की जांच हो चुकी है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस के 144 नए मामले आए, जिससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 3,20,256 हो गई, जबकि एक मौत के साथ मृतकों की संख्या 4,372 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के नए मामलों में से 32 जम्मू संभाग से और 112 कश्मीर संभाग से आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,602 रह गई, जबकि 3,14,282 मरीज अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश में म्यूकोर्मिकोसिस (काला कवक) के 35 पुष्ट मामले हैं क्योंकि कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?