लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः तमिलनाडु में 1,612, कर्नाटक में 933 और तेलंगाना में 214 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:56 IST

Open in App

चेन्नई/बेंगलुरू/हैदराबाद, 30 सितंबर तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,612 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,63,789 हो गयी, जबकि 28 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 35,578 पर पहुंच गयी। वहीं, कर्नाटक में कोविड-19 के 933 नये मामले जबकि तेलंगाना में 214 नये मरीजों की पुष्टि हुई।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,626 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,11,061 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,150 हो गयी है।

राज्य में अब तक 4,69,93,842 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,53,327 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण के नये मामलों में चेन्नई में 183, कोयम्बटूर में 176, चेंगलपेट में 112 और इरोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 109 नये मामले सामने आए हैं।

वहीं, कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 933 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,76,000 हो गयी जबकि 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,794 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 704 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,25,397 हो गयी।

कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12,780 है। बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 291 नये मामले सामने आए और पांच मरीजों की मौत हुई। इसके बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में 94, उडुपी में 77, मैसुरु में 76 और चिकमंगलुरु जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नये मामले सामने आए।

राज्य में अब तक 4,76,19,019 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,14,529 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

वहीं, तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 214 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6.65 लाख हो गई। राज्य में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़ कर 3,918 हो गई। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 64 नये मामले सामने आए। इसके बाद करीमनगर जिले में 16 जबकि नलगोंडा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले सामने आए।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 208 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,57,421 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 4,624 है। तेलंगाना में बृहस्पतिवार को 46,190 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक 2.63 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

तेलंगाना में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.71 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच