लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : कर्नाटक में 1610 नए मामले, 32 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:53 IST

Open in App

बेंगलुरू, सात अगस्त कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 1610 नए मामले सामने आए और 32 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 29,16,927 और मृतकों की कुल संख्या 36,773 हो गई।

विभाग ने बताया कि आज 1640 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिससे संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 28,55,862 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 24,266 है।

राज्य में वर्तमान में जहां संक्रमण दर 1.08 फीसदी है, वहीं मृत्यु दर 1.98 फीसदी है।

विभाग के मुताबिक, हासन में छह, बेंगलुरू शहरी क्षेत्र और कोलार में पांच-पांच, दक्षिण कन्नड़ में चार, धारवाड़, मांड्या और उडुपी में दो-दो लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है।

दक्षिण कन्नड़ में 342, मैसुरू में 141, उडुपी में 131 और हासन में 129 नए मामले सामने आए हैं। बेंगलुरू शहरी जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 12,30,138 है, मैसुरू में 1,73,830 और तुमकुरू में 1,18,223 है।

राज्य में अभी तक कुल 3,96,99,877 नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 1,47,869 नमूनों की जांच अकेले शनिवार को हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह