लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: गोवा में 159 और लोग संक्रमित, केरल में 31 मरीजों की गई जान

By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:56 IST

Open in App

पणजी/बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम, आठ दिसंबर तटीय राज्य गोवा में मंगलवार को जहां कोरोना वायरस संक्रमण के 159 नए मामले सामने आए और कर्नाटक में महामारी ने 1,280 और लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया वहीं केरल में पांच हजार से अधिक और लोग संक्रमण के शिकार हुए।

गोवा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 159 नए मामले सामने आए और कोविड-19 के 146 मरीज ठीक हो गए।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 48,935 हो गए।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि महामारी से अब तक 701 मरीजों की मौत हो चुकी है और अभी 1,310 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक 46,924 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वहीं कर्नाटक में मंगलवार को संक्रमण के 1,280 नए मामले सामने आए तथा 13 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8,95,284 हो गए और मृतकों की संख्या 11,880 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 25,015 मरीज उपचाराधीन हैं।

इसी बीच केरल में मंगलवार को संक्रमण के 5,032 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 31 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,44,696 हो गए और मृतकों की संख्या 2,472 पर पहुंच गई।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि राज्य में अब तक 5,82,351 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अभी 59,732 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव