कोविड-19:दिल्ली में 1547 नए मामले,32लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:17 IST2020-12-16T21:17:32+5:302020-12-16T21:17:32+5:30

Kovid-19: 1547 new cases in Delhi, 32 people died | कोविड-19:दिल्ली में 1547 नए मामले,32लोगों की मौत

कोविड-19:दिल्ली में 1547 नए मामले,32लोगों की मौत

नयी दिल्ली ,16 दिसंबर दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,547 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 6,11,994 हो गए। यहां मामलों की दर 1.96 प्रतिशत है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से 32 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 10,147 हो गई। वहीं उपचाराधीन मामले घटकर 13,261 हो गए जो कल यानी मंगलवार को 14,480 थे।

यह लगातार दूसरा दिन है जब मामले दो प्रतिशत से कम रहे।

गौरतलब है कि तीन दिसंबर से सात दिसंबर तक मामले घट कर क्रमश:4.96 प्रतिशत, 4.78, 4.2 , 3.68 और 3.15प्रतिशत रहे।लेकिल आठ दिसंबर को ये बढ़कर 4.23 प्रतिशत हो गए, नौ दिसंबर को फिर इनमें कमी आई और मामले 3.42 प्रतिशत और 10दिसंबर को 2.46 प्रतिशत हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले 79,042 नमूनों की जांच की गई जिनमें 1,547 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अनुसार संक्रमण के मामले बढ़कर 6,11,994 हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: 1547 new cases in Delhi, 32 people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे