लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: हरियाणा में 15416 नए मामले, 181 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 6, 2021 01:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच मई हरियाणा में बुधवार को कोविड-19 से एक दिन में 181 मरीजों की मौत के साथ ही महामारी से जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4960 पहुंच गया जबकि इस दौरान संक्रमण के कुल 15416 नए मामले सामने आए।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 558975 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के मुताबिक, भिवानी में सबसे ज्यादा 18 मरीजों की जान गई जबकि गुरुग्राम और हिसार में 15-15, करनाल में 13, अंबाला और पानीपत में 13-13, झज्जर और कैथल में 10-10 जबकि सिरसा, यमुनानगर और रोहतक में नौ-नौ मरीजों की जान गई। फरीदाबाद में महामारी से आठ मरीजों की मौत हुई।

वहीं, प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 4740 नए मामले गुरुग्राम में मिले जबकि फरीदाबाद में 1610, सोनीपत में 1171, हिसार में 985, करनाल में 767, सिरसा में 674, पंचकूला में 654, पानीपत में 645 और महेंद्र गढ़ में 642 मरीज मिले।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 113425 है जबकि संक्रमण दर 7.33 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos