लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : तमिलनाडु में 1,531, गुजरात में 23 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 4, 2021 01:49 IST

Open in App

चेन्नई/अहमदाबाद, तीन अक्टूबर तमिलनाडु में रविवार को कोविड-19 के 1,531 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,68,495 हो गयी, जबकि 23 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 35,650 पर पहुंच गयी।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,582 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,15,873 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 16,972 हो गयी है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

राज्य में अब तक 4,74,49,936 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,50,410 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण के नए मामलों में चेन्नई में 184, कोयम्बटूर में 158 और चेंगलपेट में 105 नए मामले सामने आए हैं।

इस बीच, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘ अक्टूबर महीने के लिए केन्द्र सरकार ने तमिलनाडु को कोविड-19 रोधी टीके की 1.23 करोड़ खुराक की आपूर्ति करने की बात कही है। जरुरत पड़ने पर हम और अधिक खुराकों की मांग करेंगे।’’

वहीं, गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,26,002 हो गयी, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 10,082 पर स्थिर रही।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 14 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,15,740 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 180 है।

गुजरात में अब तक कोविड रोधी टीके की 6.14 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। रविवार को 62,842 लोगों को टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह