लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: जम्मू-कश्मीर में 1,525, मणिपुर में 869 और हिमाचल प्रदेश में 865 नए मामले

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:29 IST

Open in App

श्रीनगर/इम्फाल/ शिमला, 31 मई कोविड-19 के जम्मू-कश्मीर में 1,525, मणिपुर में 869 और हिमाचल प्रदेश में 865 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 1,525 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,90,465 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 37 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,907 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से कश्मीर संभाग से 1,000 जबकि जम्मू संभाग से 525 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि यहां अब 35,095 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 2,51,463 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में 869 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,751 हो गई। वहीं 14 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 807 हो गई।

मणिपुर में फिलहाल 8,791 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं 41,153 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां स्वस्थ होने की दर 81.08 फीसदी है। राज्य में अब तक 3,82,534 लोगों ने कोविड-19 की खुराक ली है।

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,127 हो गई। वहीं 865 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,90,330 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यहां 13,621 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह