लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: तमिलनाडु में 1,449, कर्नाटक में 523 और तेलंगाना में 218 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:40 IST

Open in App

चेन्नई/हैदराबाद/बेंगलुरु, पांच अक्टूबर तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,449 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,71,411 हो गई। इसके अलावा 16 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल तादाद 35,682 तक पहुंच गई।

वहीं, तेलंगाना में मंगलवार को 218 और लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,66,971 तक पहुंच गई है। एक और रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 3,924 हो गई है।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,548 लोगों को छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 26,18,980 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 16,749 हो गई। बीते 24 घंटे में कुल 1,46,735 नमूनों की जांच की गई। अब तक 4,77,45,420 जांच की जा चुकी हैं।

तेलंगाना सरकार के एक बुलेटिन के अनुसार 248 लोगों से संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 6,58,657 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,390 है। मंगलवार को 46,578 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 2,65,89,959 जांच की जा चुकी है।

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 523 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,78,808 हो गई। इसके अलावा 14 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल तादाद 37,845 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि दिनभर में 575 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 29,29,008 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 11,926 है।

इस बीच, गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 86 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,76,767 हो गई। इसके अलावा दो रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,322 तक पहुंच गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिनभर में कम से कम 66 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,72,698 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 747 है। दिनभर में 4,256 नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 13,73,627 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?