लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: देश में 140 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 140 दिन में देश में यह पहला मौका है जब कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर चार लाख के नीचे 3,96,729 पर पहुंच गयी है जो कुल संक्रमित मामलों का 4.1 फीसदी है।

मंत्रालय ने बताया कि 20 जुलाई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,90,459 थी।

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या की अपेक्षा संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद अधिक है और यह चलन पिछले दस दिन से जारी है । इस अवधि में देश में संक्रमण के 32,981 नए मामले सामने आए हैं जबकि 39,109 लोग स्वस्थ हुए हैं।

मंत्रालय ने रेखांकित करते हुए बताया, ‘‘ नए स्वस्थ हुए लोगों और नए मरीजों के बीच 6,128 का अंतर होने से कुल उपचाराधीन मामलों की संख्या में 24 घंटे में 6,519 की कमी दर्ज की गयी है।’’

मंत्रालय ने बताया कि प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर पिछले सात दिन में जो नए मामले सामने आए हैं, वह दुनिया में सबसे कम मामलों में शुमार है । पिछले सात दिनों का आंकड़ा 182 है।

मंत्रालय ने बताया, ‘ ‘ प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर संक्रमित मामलों की संख्या भारत के लिये सबसे कम है । भारत में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 6,988 मामले हैं जो कि दुनिया के औसत 8,438 से कम है।’’

अब तक 91,39,901 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘ मौजूदा तारीख में स्वस्थ होने वाले और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के बीच का अंतर 87 लाख (87,43,172) को पार कर चुका है।’’

नए स्वस्थ होने वाले लोगों में से 81.20 फीसदी 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। इनमें से महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 7,486 मरीज स्वस्थ हुए।

इसके बाद केरल मे 5,217 और दिल्ली में 4,622 मरीज स्वस्थ हुए।

मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में से 76.20 फीसदी मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से है। पिछले 24 घंटे में 391 लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो