लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर के निजी अस्पताल से रेमडेसिविर की 133 शीशियां चोरी

By भाषा | Updated: April 21, 2021 18:02 IST

Open in App

इंदौर, 21 अप्रैल मध्यप्रदेश के भोपाल के एक सरकारी अस्पताल से रेमडेसिविर की 863 शीशियां चोरी होने का प्रकरण अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इंदौर के एक निजी अस्पताल से इस दवा की 133 शीशियां कथित तौर पर चुराए जाने का मामला सामने आया है।

ये मामले ऐसे वक्त सामने आए हैं, जब कोविड-19 के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली रेमडेसिविर की सूबे में बड़ी किल्लत है और इसकी कालाबाजारी के आरोप में लगातार लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

इंदौर के तुकोगंज थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने बुधवार को बताया कि शहर के शैल्बी हॉस्पिटल की दवा दुकान के कर्मचारी भूपेंद्र शैलीवाल के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 381 (कर्मचारी द्वारा नियोक्ता के कब्जे की संपत्ति की चोरी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया, "निजी अस्पताल के प्रबंधन का कहना है कि शैलीवाल ने दवा दुकान से रेमडेसिविर की 133 शीशियां चुराकर अपने स्तर पर ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेच दी।"

शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक रेमडेसिविर की शीशियां चुराए जाने की यह घटना पांच अप्रैल से पहले की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फिलहाल नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक अस्पताल की दवा दुकान के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि भोपाल के शासकीय हमीदिया अस्पताल से रेमडेसिविर की 863 शीशियां चोरी होने को लेकर हाल ही में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं