लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में संक्रमण के 13,052 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: January 31, 2021 11:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 13,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,46,183 हो गई है।

संक्रमित हुए इन लोगों में से 1,04,23,125 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में बढ़ोतरी हुई है और यह 96.99 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 127 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,274 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित होने के बाद अब तक 1,04,23,125 लोग ठीक हो गए हैं। कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्युदर 1.44 प्रतिशत बनी हुई है।

देश में लगातार 12 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,68,784 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.57 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 30 जनवरी तक 19,65,88,372 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,50,964  नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

पिछले 24 घंटे में 127 संक्रमित लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 42, केरल में 18, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल में नौ-नौ और दिल्ली एवं पंजाब में आठ-आठ लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक कुल 1,54,274 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 51,042, तमिलनाडु में 12,350, कर्नाटक में 12,213, दिल्ली में 10,849, पश्चिम बंगाल में 10,164, उत्तर प्रदेश में 8,650 और आंध्र प्रदेश में 7,153 लोगों की जान इस बीमारी की वजह से गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए