लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: देश में संक्रमण के 12,408 नए मामले

By भाषा | Updated: February 5, 2021 10:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,408 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1.08 करोड़ से अधिक हो गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में कोविड-19 के 1,04,96,308 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,02,591 हो गए।

एक दिन में 120 और मरीजों की कोविड-19 से मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,823 पर पहुंच गई।

मंत्रालय के अनुसार ठीक होने वाले मरीजों की दर 97.16 प्रतिशत है और महामारी से मौत की दर 1.43 प्रतिशत है।

वर्तमान में देश में 1,51,460 मरीज उपचाराधीन हैं।

आंकड़ों के अनुसार, ये संक्रमण के कुल मामलों का 1.40 प्रतिशत हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार चार फरवरी तक 19,99,31,795 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से बृहस्पतिवार को 7,15,776 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह