लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : भारत में 11,919 नए मामले, 470 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 18, 2021 11:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारत में कोविड-19 के 11,919 नए मामले सामने आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,44,78,517 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,762 पर पहुंच गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 470 और मरीजों के जान गंवाने के बाद, मृतकों की संख्या बढ़कर 4,64,623 हो गयी है। कोरोना वायरस संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 41वें दिन 20,000 से कम हैं और लगातार 144वें दिन 50,000 से कम हैं।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,762 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.37 प्रतिशत है और यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.28 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 207 की वृद्धि दर्ज की गयी है। दैनिक संक्रमण दर 0.97 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 45 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 55 दिनों से दो प्रतिशत से कम है।

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 3,38,85,132 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 114.46 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश में कोविड-19 से जिन 470 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से केरल में 388 और महाराष्ट्र में 32 लोगों शामिल हैं।

केरल सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में जान गंवाने वाले 388 लोगों में से 61 की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई और बाकी के 327 लोगों की मौत भी कोविड-19 के कारण हुई। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों और केंद्र के नए दिशा निर्देशों के आधार पर अनुरोध मिलने के बाद इन मौतों को कोविड-19 मृतक संख्या में जोड़ा गया।

देश में इस संक्रामक रोग से अब तक 4,64,623 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 1,40,668 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 38,161 की कर्नाटक में, 36,475 की केरल में, 36,324 की तमिलनाडु में, 25,095 की दिल्ली, 22,909 की उत्तर प्रदेश और 19,341 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन