लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: तमिलनाडु में 1,164 और कर्नाटक में 365 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:53 IST

Open in App

चेन्नई/बेंगलुरु, 21 अक्टूबर तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,164 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,91,797 हो गई। वहीं कर्नाटक में इस महामारी के 365 नये मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,84,849 पर पहुंच गई।

तमिलनाडु के एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से आज 20 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 35,968 हो गई। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में महामारी से 1,412 और लोगों के स्वस्थ होने से ठीक हुए लोगों की संख्या 26,42,039 हो गई। राज्य में अभी 13,790 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में इस महामारी के 365 नये मामले सामने आये जबकि आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 37,984 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में 443 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 29,37,848 पर पहुंच गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,988 हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए