लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: पंजाब में 10वीं, 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षाएं एक महीने के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 मार्च पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को राज्य में बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षाओं को एक महीने के लिए टालने की घोषणा की।

पीएसईबी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं अब नौ अप्रैल के बजाय चार मई से शुरू होंगी।

12वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी, जो पहले 22 मार्च से शुरू होनी थीं।

10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 24 मई को समाप्त होंगी।

पीएसईबी नियंत्रक (परीक्षा) जनक राज के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की तीन घंटे की परीक्षा क्रमशः 10 बजे और दोपहर दो बजे शुरू होगी।

राज ने यह भी कहा कि राज्य में पीएसईबी की 10वीं और 12वीं कक्षा के लगभग 6.40 लाख छात्र हैं।

गौरतलब है कि पंजाब में हाल के हफ्तों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है