लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में 100 साल की महिला ने लगवाया टीका 

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:06 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो अप्रैल कोविड-19 की नयी लहर के बढ़ते प्रकोप के बीच यहां शुक्रवार को 100 वर्षीय एक महिला को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया कि राज्य भर में कोविड-19 रोधी टीका लगवाने वालों में यह महिला सबसे उम्रदराज लोगों में से एक है।

उन्होंने बताया कि शहर के महालक्ष्मी नगर के पास एक रहवासी अपार्टमेंट में आयोजित शिविर में 100 साल की महिला को टीका लगाया गया। यह शिविर अपार्टमेंट के रहवासियों के लिए एक निजी अस्पताल ने लगाया था।

गुप्ता ने बताया कि शहर में 27 मार्च को 107 वर्षीय पुरुष को भी कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां प्रशासन ने हर दिन 50,000 पात्र लोगों को महामारी का टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है। जिले में टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए शुक्रवार को रंगपंचमी के त्योहार से "टीकाकरण महोत्सव" की शुरुआत की गई है।

इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में कोविड-19 के 682 नये मरीज मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह जिले में महामारी के दैनिक मामलों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

उन्होंने बताया कि 682 नये मामलों के साथ ही जिले में महामारी के कुल मरीजों की तादाद बढ़कर 70,991 पर पहुंच गई है। इनमें से 965 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत पिछले साल 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया