लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन : भारत बायोटेक ने कहा- भारत की वैज्ञानिक क्षमता की दृष्टि से मील का पत्थर

By भाषा | Updated: January 3, 2021 15:59 IST

Open in App

हैदराबाद, तीन जनवरी कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन को सीमित आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए भारत बायोटेक ने रविवार को कहा कि इसने कई वायरल प्रोटीन के ठोस रोग प्रतिरोधी प्रतिक्रिया के साथ शानदार सुरक्षा डाटा सृजित किया और उनका लक्ष्य पूरी दुनिया की आबादी तक इसकी पहुंच बनाना है, जिसे इसकी सबसे अधिक जरूरत है।

हैदराबाद स्थित दवा कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा इल्ला ने बयान जारी कर कहा कि आपातकालीन इस्तेमाल के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी देना शोध के लिए बड़ी छलांग है।

इल्ला ने कहा कि यह देश के लिए गौरव का क्षण है और भारत की वैज्ञानिक क्षमता के लिए मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह टीका महामारी के दौरान चिकित्सीय जरूरतों को पूरा करता है और हमारा लक्ष्य दुनिया की आबादी तक इसकी पहुंच बनाना है, जिसे इसकी सर्वाधिक जरूरत है। कोवैक्सीन ने कई वायरल प्रोटीन के ठोस रोग प्रतिरोधी प्रतिक्रिया के साथ शानदार सुरक्षा डाटा सृजित किया।’’

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने रविवार को कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को सीमित आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी।

कोवैक्सीन को देश में भारत बायोटेक, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर विकसित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो