लाइव न्यूज़ :

कोरेाना : मृतकों की सूची में दो जीवित लोगों के नाम भी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 18:03 IST

Open in App

बीड (महाराष्ट्र), 24 दिसंबर महाराष्ट्र के बीड जिले की अंबेजोगई तहसील में कोविड-19 से मरने वालों की सूची में दो जीवित व्यक्तियों के नाम भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के आधार पर राजस्व विभाग ने मृतकों की सूची तैयार की है।

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में घोषणा की थी कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों में से प्रत्येक के परिवारों को 50,000 रुपये की वित्तीय मदद की जाएगी।

अंबेजोगई नगर परिषद के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह पता चला है कि मृतकों की सूची में एक सामाजिक कार्यकर्ता तथा एक और व्यक्ति के नाम शामिल हैं जो जीवित हैं। अब तक, ऐसे दो नाम मिले हैं और जांच की जा रही है कि क्या इस तरह के और लोगों को सूची में शामिल किया गया है।" उन्होंने कहा कि सूची में 532 मृतकों के नाम हैं।

तहसीलदार विपिन पाटिल ने कहा कि कोविड पीड़ितों की सूची बनाने का काम जारी है। उन्होंने कहा, "हमने सूची को सत्यापन के लिए नगर परिषद और ग्राम पंचायत को भेज दिया है। गलतियों को दूर करने के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं