लाइव न्यूज़ :

कोरेगांव-भीमा आयोग ने आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह, रश्मि शुक्ला को तलब किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 22:32 IST

Open in App

पुणे, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक जनवरी 2018 को कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास हुई हिंसा की जांच कर रहे एक आयोग ने शुक्रवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रश्मि शुक्ला को तलब किया।

दिलचस्प है कि महाराष्ट्र सरकार ने एक अन्य मामले में इस हफ्ते की शुरूआत में बंबई उच्च न्यायालय से कहा था कि सिंह का अता-पता नहीं चल पा रहा है।

सिंह अब होम गार्ड के महानिदेशक हैं।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जे एन पटेल ने अधिवक्ता आशीष सतपुते की एक अर्जी पर आदेश जारी किया। अर्जी के जरिए दोनों आईपीएस अधिकारियों, सिंह और शुक्ला की उपस्थिति की मांग की गई थी।

आयोग के वकील सतपुते ने कहा कि संबद्ध अवधि के दौरान सिंह अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) थे, जबकि शुक्ला पुणे पुलिस आयुक्त थी, इसलिए दोनों को तलब किया जाए।

न्यायमूर्ति पटेल ने दोनों को समन का जवाब आठ नवंबर तक देने को कहा।

शुक्ला अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अतिरिक्त महानिदेशक हैं और हैदराबाद में पदस्थ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतAadhaar card update: आधार कार्ड से ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को रखना है सेफ, तो अभी करें ये काम

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी