लाइव न्यूज़ :

कोरियाई रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना के पैराट्रूपर को अभ्यास करते देखा

By भाषा | Updated: March 27, 2021 10:49 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 27 मार्च भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सुह वूक ने यहां शनिवार सुबह भारतीय सेना के पैराट्रूपर के अभ्यास का जायजा लिया।

वूक द्विपक्षीय रक्षा एवं सैन्य सहयोग को बढ़ाने के मकसद से तीन दिवसीय यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को भारत पहुंचे।

भारतीय थलसेना प्रमुख एम एम नरवणे ने भी करीब आधा घंटा चले इस अभ्यास का निरीक्षण किया। इस अभ्यास में 25 पैराट्रूपर ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास के दौरान पैराट्रूपर ने ‘कॉम्बैट फ्री फॉल’ का प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 12,000 फुट की ऊंचाई से विमान से छलांग लगाई।

इसके बाद करीब 80 पैराट्रूपर ने ‘स्टैटिक लाइन’ कूद का प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 1,250 फुट की ऊंचाई से विमान से छलांग लगाई।

अभ्यास में कुल 650 जवानों ने हिस्सा लिया।

इसके बाद, वूक भारतीय थलसेना के 60 पैरा फील्ड अस्पताल गए। इस अस्पताल ने 1950 के दशक में कोरियाई युद्ध के दौरान संयुक्त राष्ट्र एवं दक्षिण कोरियाई कर्मियों को चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराई थी।

दक्षिण कोरिया भारत में हथियार एवं सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने वाला एक बड़ा आपूर्तिकर्ता है।

दोनों देशों ने 2019 में विभिन्न थल एवं नौसैन्य प्रणालियों के संयुक्त निर्माण में सहयोग के खाके को अंतिम रूप दिया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वूक ने शुक्रवार को दिल्ली छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था। यह पार्क कोरियाई युद्ध के दौरान भारतीय शांतिरक्षक सेना के योगदान की स्मृति में बनाया गया है।

वूक ने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के संबंध में सिंह के साथ व्यापक मामलों पर वार्ता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव