लाइव न्यूज़ :

कोरियाई बैंड ‘बीटीएस’ के सदस्य सुगा कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 24, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कोरियाई पॉप बैंड ‘बीटीएस’ के सदस्य सुगा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

‘बीटीएस’ की प्रबंधन कम्पनी ‘बिग हिट एंटरटेंमेंट’ ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि 28 वर्षीय सुगा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में हैं। बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया लौटने के बाद पीसीआर जांच में वह संक्रमित पाए गए।

बयान में कहा गया, ‘‘ सुगा ने अगस्त में कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली थी। अभी उनमें संक्रमण के कोई लक्षण भी नहीं है। वह स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए घर पर ही पृथक रह रहे हैं।’’

सुगा का असली नाम मिन यंग-गी है। वह बैंड के अन्य सदस्य आरएम, जिन, जे-होप, जिमिन, वी और जुंगकुक के सम्पर्क में नहीं आए हैं।

‘बीटीएस’ को ‘बैंग्टन सोनीओंदन’ के नाम से भी पहचाना जाता है और हाल ही में उन्होंने घोषणा की थी वे कुछ समय के लिए प्रस्तुति नहीं देंगे और आराम करेंगे। बैंड ने हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में प्रस्तुति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos