लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से इंदौर लौटे एक और व्यक्ति में मिला कोराना वायरस संक्रमण

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:03 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 26 दिसंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बाद इस देश से 20 दिन पहले इंदौर लौटा 39 वर्षीय एक पुरुष शनिवार को महामारी से पीड़ित पाया गया। यह शहर का दूसरा व्यक्ति है जिसमें ब्रिटेन से लौटने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण मिला है।

अधिकारियों ने हालांकि कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों मरीज ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित हैं या पहले से मौजूद वायरस से संक्रमित हैं।

जिले के महामारी रोकथाम नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने संवाददाताओं से कहा, "हमें शनिवार सुबह मिली रिपोर्ट में 39 वर्षीय पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति छह दिसंबर को ब्रिटेन से इंदौर लौटा था।"

उन्होंने कहा, "इंदौर के उपनगरीय राऊ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले इस मरीज की हालत फिलहाल ठीक है। उसे और उसके परिवार के सदस्यों को उनके घर में पृथक-वास में रखा गया है। उनकी हालत पर हमारी निगाह बनी हुई है।"

मालाकार ने बताया कि शुक्रवार को इंदौर निवासी 29 वर्षीय एक और व्यक्ति भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। यह व्यक्ति स्कॉटलैंड से दिल्ली होता हुआ 18 दिसंबर को इंदौर लौटा था।

उन्होंने बताया कि यह पता लगाने के लिए दोनों मरीजों के नमूने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे जा रहे हैं कि कहीं वे कोरोना वायरस के उसी नए प्रकार से तो संक्रमित नहीं हैं जो ब्रिटेन में सामने आया है।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 25 दिसंबर तक महामारी के कुल 53,624 मरीज मिले हैं। इनमें से 857 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल