लाइव न्यूज़ :

यूएनडब्ल्यूटीओ के सर्वश्रेष्ठ गांवों की सूची में मेघालय के कोंगथोंग को शामिल किया गया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:40 IST

Open in App

शिलांग, नौ सितंबर मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में स्थित कोंगथोंग गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव’ की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में भारत की ओर से तीन गांवों को शमिल किया गया है जिसमें से एक कोंगथोंग है। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने यह जानकारी दी।

कोंगथोंग, शिलांग से 60 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है और अपने प्राकृतिक सौंदर्य तथा विशिष्ट संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। संगमा ने ट्वीट किया, “मेघालय के व्हिस्लिंग गांव कोंगथोंग को भारत के दो अन्य गांवों के साथ यूएनडब्ल्यूटीओ के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव की सूची में शामिल किया गया है।” एक अधिकारी ने यहां पीटीआई-भाषा को बताया कि यूएनडब्ल्यूटीओ ने ऐसे गांवों को अपनी सूची में शामिल किया है जिन्होंने पर्यटन की ताकत से समुदायों, स्थानीय परंपराओं और धरोहर की सुरक्षा की है।

कोंगथोंग के एक युवा नेता रोथेल खोंगसित ने बताया कि यह गांव उन 12 गांवों में से एक है जहां बच्चे के जन्म से ही उसके साथ एक विशेष प्रकार की ‘ध्वनि’ जोड़ दी जाती है। यह ध्वनि उसके साथ जीवनभर रहती है और यह परंपरा आज भी जारी है।

कुछ लोगों ने कोंगथोंग को ‘व्हिस्लिंग गांव’ (सीटी वाला गांव) नाम दिया है लेकिन खोंगसित ने कहा कि यह असली परंपरा नहीं है। मेघालय के ग्रामीण पर्यटन मंच के अध्यक्ष एलन वेस्ट ने कहा कि यह परम्परा सीटी बजाने से नहीं जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि कोंगथोंग समेत 12 गांवों में बच्चे का जन्म होने पर उसके साथ एक गीत जोड़ने की परंपरा का सीटी बजाने से कोई सरोकार नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और 2019 में गांव को ‘गोद लेने वाले’ राज्य सभा सदस्य राकेश सिन्हा ने कोंगथोंग के लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह