लाइव न्यूज़ :

कोणार्क सूर्य मंदिर पर्यटकों के लिए खोला गया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 15:42 IST

Open in App

भवुनेश्वर, दो अगस्त ओडिशा के पुरी जिले में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर जनता के लिए सोमवार को खोल दिया गया। कोरोना वायरस की घातक दूसरी लहर के चलते मंदिर सौ दिन से अधिक समय से बंद चल रहा था।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 13वीं शताब्दी की इस ऐतिहासिक धरोहर में आने के लिए लोगों को थर्मल जांच करानी होगी और मास्क लगाना अनिवार्य है। दिशानिर्देशों के अनुसार एक दिन में मंदिर में दो हजार लोगों को ही आने की अनुमति है।

प्रावधानों के अनुसार लोगों को टिकट ऑनलाइन बुक करने होंगे और मुख्य प्रवेश द्वार पर उसे मोबाइल फोन से स्कैन करना होगा। मंदिर परिसर में स्थानीय गाइड, फोटोग्राफ आदि को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

राज्य सरकार ने अगस्त की अपनी अनलॉक प्रक्रिया के लिए कहा था कि जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर महामारी के हालात को देखते हुए धार्मिक स्थलों और पर्यटक क्षेत्रों को खोलने की अनुमति दे सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने लोगों को पुरी के समुद्र तटों, बालासोर के चांदीपुर और कोणार्क के चंद्रभागा जाने की मंजूरी दी थी।

सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन ने तीन अगस्त से खास मंदिरों को खोलने की अनुमति दी, वहीं पुरी के विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर को खोलने के बारे में निर्णय चार अगस्त को लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं