लाइव न्यूज़ :

फोन करने वाले छात्र पर चिल्लाकर विवाद में फंसे कोल्लम के विधायक मुकेश

By भाषा | Updated: July 5, 2021 00:23 IST

Open in App

कोल्लम (केरल), चार जुलाई माकपा विधायक एम मुकेश पलक्कड़ निवासी 10वीं कक्षा के एक छात्र पर इसलिए चिल्लाए क्योंकि उक्त छात्र ने मदद के लिए अपने क्षेत्र के विधायक की जगह उन्हें फोन कर दिया।

मुकेश ने हालांकि दावा किया कि फोन कॉल ‘‘उन्हें परेशान करने और उन्हें घेरने’’ की ‘‘राजनीति से प्रेरित एक योजना’’ का एक हिस्सा थी जिससे उन्हें गुस्सा आ गया।

उन्होंने मीडिया से कहा कि जब से वह कोल्लम से फिर से चुने गए हैं, उन्हें पूरे समय छोटी-छोटी बातों पर फोन आते रहते हैं, जैसे कि ट्रेन लेट क्यों है, बिजली की आपूर्ति कब बहाल होगी आदि। उन्होंने कहा कि ये सब उन्हें परेशान करने के लिए एक ‘‘प्रमुख योजना’’ का हिस्सा है।

विधायक और छात्र के बीच टेलीफोन पर बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हो गई है। इसमें छात्र को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने कुछ मदद के लिए फोन किया है और उसे नंबर एक दोस्त से मिला है।

हालांकि, नाराज विधायक मुकेश छात्र की शिकायत नहीं पूछते बल्कि उस पर चिल्लाते हैं कि उसे उन्हें कॉल करने से पहले पलक्कड़ के विधायक को मदद के लिए फोन करना चाहिए था।

उन्होंने छात्र से यह भी कहा कि पलक्कड़ विधायक के बजाय अभिनेता का नंबर देने के लिए उसे अपने दोस्त को थप्पड़ मारना चाहिए। जब लड़का कहता है कि उसे नहीं पता कि पलक्कड़ का विधायक कौन है, तो मुकेश ने कहा कि अगर छात्र उसके सामने खड़ा होता तो वह उसे बेंत मार देते।

विधायक ने लड़के से कहा कि वह पता लगाए कि पलक्कड़ के विधायक कौन हैं और उनसे बात करे तथा उस निर्वाचन क्षेत्र के विधायक से संपर्क किए बिना उन्हें दोबारा फोन न करे।

मुकेश ने अपने आचरण के बारे में बताते हुए कहा कि छात्र ने बातचीत रिकॉर्ड करने से पहले उन्हें छह बार फोन किया था और उन्होंने हर बार लड़के से कहा कि वह जूम मीटिंग में हैं तथा उसे वापस फोन करेंगे। मुकेश ने दावा किया कि हालांकि, लड़का फोन करता रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए