लाइव न्यूज़ :

काली पूजा की रात कोलकाता की वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब रही

By भाषा | Updated: November 5, 2021 14:53 IST

Open in App

कोलकाता, पांच नवंबर काली पूजा की रात बृहस्पतिवार को दक्षिण कोलकाता के कुछ हिस्सों को छोड़कर शहर के ज्यादातर क्षेत्रों से पटाखे जलाने की बहुत कम घटनाएं सामने आई, इसके बावजूद महानगर में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में चली गई। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कोलकाता के कुछ इलाकों जैसे कस्बा, यादवपुर, गरिया, बांसद्रोणी और काशीपुर, दमदम, सिन्थि, बड़ानगर और चितपुर को छोड़कर कहीं और से पटाखे जलाने की बहुत कम बहुत घटनाएं सामने आईं और काली पूजा पर शांति रही। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे रबींद्र भारती विश्वविद्यालय (आरबीयू) क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 260 था।

इसके अलावा बालीगंज में 171, बिधाननगर में 227, फोर्ट विलियम में 189, यादवपुर में 229, विक्टोरिया मेमोरियल में 146 और रबींद्र सरोवर में 148 एक्यूआई दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि उत्तर कोलकाता के आरबीयू इलाके में शुक्रवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 315 (पीएम 2.5) था जो कि दीवाली के दिन 280 था।

बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम के कारण हवा में प्रदूषण कारक सूक्ष्म कण ज्यादा देर तक रहते हैं। उन्होंने कहा, “हवा की गुणवत्ता में गिरावट के लिए पटाखों को पूरी तरह दोष नहीं दिया जा सकता। हवा में आर्द्रता और वाहनों से निकलने वाला धुआं इसका मुख्य कारण है क्योंकि काली पूजा की रात भारी संख्या में वाहन सड़कों पर थे। हमारी जानकारी के अनुसार, दक्षिण कोलकाता के कुछ इलाकों जैसे कस्बा, यादवपुर, गरिया, बांसद्रोणी और काशीपुर, दमदम, सिन्थि, बड़ानगर और चितपुर को छोड़कर कहीं और से पटाखे जलाने की बहुत कम बहुत घटनाएं सामने आईं और काली पूजा पर शांति रही।”

इस बीच पर्यावरणविद सोमेंद्र मोहन घोष ने दावा किया कि देर शाम तक पटाखे जलाये गए इसलिए शुक्रवार को 12 घंटे बाद भी वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां